Ayodhya Ram Mandir:प्रवेश द्वार पर लगाई गईं ये मूर्तियां, बढ़ा रहीं हैं मंदिर की शोभा

अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण का लगातार जारी है यहां पर कई सारी चीजों को लगाया जा रहा है।
Updated:- 2024-01-10, 11:45 IST
image

Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के भव्य स्वागत की तैयारी लगातार जारी है इस दिन के लिए भक्तों द्वारा दूर-दूर कई सारी चीजें भेजी जा रही हैं, ताकि 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दिन इन्हें पूजा अर्चना के समय इस्तेमाल किया जा सके। आपको बता दें कि मंदिर के अंदर का कार्य ज्यादातर पूरा हो गया है लेकिन अभी बाहर का कार्य जारी है। प्रवेश द्वार पर भी कई सारी मूर्तियों को लगाने का कार्य जारी है। जिससे मंदिर की शोभा और ज्यादा बढ़ जाएगी। चलिए जानते हैं कौन सी मूर्तियों को स्थापित किया गया है।

मंदिर के बाहर लगाई गई हनुमान जी की मूर्ति (Ram Mandir Ayodhya)

Hanuman statue

भगवान राम के परम भक्त कहे जानें वाले हनुमान जी की मूर्ति को अयोध्या के राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्थापिक किया गया है। इन्हें राजस्थान के बंसी पहाड़पुर गांव के गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर से तैयार किया गया है। इसे मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास लगाया गया है ताकि जब लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हें इनके भी दर्शन हो सके।

गरुड़ जी की भी लगाई गई मूर्ति

Garun statue

मंदिर की एक तरफ की सीढ़ी पर जहां हनुमान जी की मूर्ति को लगाया गया है, वहीं दूसरी ओर गरुड़ जी की (प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता) मूर्ति को सजाया गया है। इसे भी गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर से तैयार किया गया है। इसमें उन्होंने हाथ जोड़े हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि वो भी भगवान राम के स्वागत में खड़े हैं। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: इस मूर्तिकार की तराशी गई प्रतिमा राम मंदिर में होगी विराजमान, जानें इसमें क्या है खास

इन मूर्तियों को भी लगाया गया

इन मूर्तियों के अलावा मंदिर के अंदर गज और सिंह की मूर्तियों को भी लगाया गया है। इससे ये मंदिर और ज्यादा भव्य (राम मंदिर की नींव में रखी ये चीज) लग रहा है। इन मूर्तियों को भी उन्हीं पत्थर से तैयार किया गया है जिससे अन्य मूर्तियों को बनाया गया है। इन मूर्तियों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये भगवान राम के स्वागत के लिए खड़े हैं। 

इसे भी पढ़ें: जोरों-शोरों से हो रहा है राम मंदिर का निर्माण, देखिए लेटेस्ट फोटोज

22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा

आपको बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में भव्य आयोजन और पूजा अर्चना के बाद भगवान राम मंदिर में विराजमान होंगे। इससे पहले होने वाली तैयारियां की जा रही हैं ताकि 22 जनवरी को भव्य स्वागत के साथ रामलला को मंदिर में लाया जाए। इसमें प्रधानमंत्री से लेकर और भी कई सारी बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं, कई लोगों को वहां पहुंचने के लिए खास निमंत्रण दिया गया है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Twitter

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।